उत्तराखंड

Big News: उत्तराखंड में अभी-अभी बड़ा सड़क हादसा, आठ साल के बच्‍चे समेत पिता और दादा की मौत; दो घायल

रुड़कीः उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है बड़े हादसे की खबर हरिद्वार  से आ रही है । यहां नगला इमरती गांव के पास दिल्ली हाइवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में आठ साल के मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के जनता दर्शन में 170 फरियादियों की सुनी पुकार, कई मामलों में मौके पर ही राहत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोलानी पुल पर ओवरटेक कर रहे ट्रक से बचने के चक्कर में एक कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार आठ साल के बच्‍चा और उसके प‍िता व दादी की मौके पर ही मौत हो गई। जबक‍ि छोटा भाई और दादा गंभीर घालय हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब से निकली ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, पुष्पवर्षा के बीच गूंजे गुरु महाराज के जयकारे

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को  108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में चार साल का मासूम भी शामिल है। मृतक और घायल ग्राममुकुंदपुर 1142 दिल्ली निवासी बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में डाइकिन का ASP अवॉर्ड सेरेमनी, उत्कृष्ट सेवा सहयोगियों को मिला सम्मान
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top