उत्तराखंड

भगवा फोर्स देवभूमि उत्तराखंड के बैनर तले निकाली गई जन जागरूकता रैली, लिया गया ये संकल्प,,,

ऋषिकेशः देश दुनिया में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। वहीं ऋषिकेश में भी इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए तंबाकू के दुष्प्रभाव बताने के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में डीबीएस इंटर कॉलेज, शीशमझाड़ी , मुनिकीरेती, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल भाग लिया। रैली को खण्ड शिक्षाधिकारी नरेंद्रनगर ओपी वर्मा ने रवाना किया।

बता दें कि ये रैली भगवा फोर्स देवभूमि उत्तराखंड के बैनर तले निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ छठ पूजा घाट शीशम झाड़ी मुनी की रेती में भगवा फोर्स के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर त्रयंबक सेमवाल ,भगवा फोर्स टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष , भगवा फोर्स के ऋषिकेश शहर अध्यक्ष लोकेश ,महिला विंग शहर अध्यक्ष पूनम , डीबीएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू लता ने शंखनाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑप्टोमेट्री सेवाओं में अनियमितताओं की जांच को समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकार

रैली में डीबीएस इंटर कॉलेज शीशमझाड़ी मुनी की रेती एवं लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल ढालवाला के छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्य , शिक्षिकओं ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आम जन को जागरूक किया। साथ ही लोगों को समझाया जाएगा कि नशा ऐसी कुरीति है जिसने बहुत सारे घर बर्बाद करके रख दिए तथा राज्य की जवानी को खतरे में डाल दिया है। अगर समय रहते नशे के चलन को नहीं रोका गया तो ये राज्य की जवानी को खोखला कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑप्टोमेट्री सेवाओं में अनियमितताओं की जांच को समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकार

इस दौरान गंगा तट पर शंखनाद के उपरांत छात्र छात्राओं ने आजीवन तंबाकू एवं तंबाकू से बने उत्पादों को प्रयोग न करने का संकल्प लिया । साथ ही अपने आसपास कम से कम 10 व्यक्तियों को तंबाकू और तंबाकू के उत्पाद प्रयोग न करने हेतु प्रेरित करने की शपथ ली। अंत में रैली में सम्मिलित सभी छात्र छात्राओं को केले वितरित किए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  ऑप्टोमेट्री सेवाओं में अनियमितताओं की जांच को समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकार
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top