उत्तराखंड

Big Breaking: टिहरी के BJP विधायक किशोर उपाध्याय की बहु गिरफ्तार, जानिए मामला,,

देहरादूनः टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने उपाध्याय की वांटेड बहू नाजिया को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नाजिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। देहरादून पुलिस कोच्चि रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का रोजगार अभियान तेज, साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिली नौकरी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय की बहू नाजिया करोड़ों की सरकारी और गैर सरकारी जमीन-प्रॉपर्टी धोखाधड़ी सहित निजी कंपनियों के कई गंभीर फर्जीवाड़े में लंबे समय से फरार चल रही थी। गंभीर मामलों में इनामी अपराधी नाजिया की गिरफ्तारी लुकआउट नोटिस के तहत हुई हैं। उन्हें कोच्चि पुलिस ने बुधवार रात कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का रोजगार अभियान तेज, साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिली नौकरी

बताया जा रहा है कि कोच्चि एयरपोर्ट से देर रात 10:30 देश छोड़ने की फिराक में थी। उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी कोच्चि पुलिस ने देहरादून पुलिस को दे दी है, जिसके बाद दून पुलिस कोच्चि में नाजिया को कस्टडी में लेने रवाना हो गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top