उत्तराखंड

उत्तराखंडः कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, माता पिता को प्रताड़ित करने वाले 6 बच्चे होंगे घरों से बाहर…

हरिद्वारः कलयुगी बच्चे अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है। ऐसे में इस बच्चों को सजा देते हुए कोर्ट मे ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। हरिद्वार कोर्ट ने माता-पिता को प्रताड़ित करने वाले 6 बच्चों को माता पिता की संपत्ति से बेदखल करते हुए 1 महीने के अंदर घर खाली करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ज्वालापुर, कनखल और रावली महदूद के बुजुर्गों की ओर से कोर्ट में वाद दायर किया गया था कि उनके बच्चे उनके साथ ही रहते हैं लेकिन ना तो उनकी कोई सेवा करते हैं और ना ही खाना देते हैं। उल्टे उनके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। जिससे उनका बुढ़ापा जीवन नर्क बन गया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा इन मामलों की सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

बताया जा रहा है कि बुजुर्गों की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसडीएम पूरन सिंह राणा ने सभी छह मामलों में बच्चों को माता-पिता की संपत्ति से बेदखल करने का फैसला सुनाया है। साथ ही 30 दिन के भीतर घर खाली करने के आदेश दिए हैं। फैसले में कहा गया कि यदि यह लोग घर खाली नहीं करते हैं तो संबंधित थाना प्रभारी इनके खिलाफ सख्त कारवाई करें।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top