उत्तराखंड

ब्रेकिंग:दिल्ली का युवक ऋषिकेश गंगा मे डूबा, मौत

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र में राम झूला के समीप दिल्ली निवासी एक युवक की गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर कुछ दूरी पर युवक को गंगा से बाहर निकाला। उसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि बासु (21 वर्ष) पुत्र श्याम सुंदर निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली अपने परिवार के साथ यहां घूमने आया था। मंगलवार की सुबह वह राम झूला के समीप गंगा में नहा रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। जानकी सेतु के समीप युवक को गंगा से बाहर निकल गया और एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने दिलाई हरित भविष्य की शपथ, वन विभाग संग किया वृक्षारोपण

The Latest

To Top