उत्तराखंड

Breaking update:रुद्रप्रयाग हादसे मे 13 की मौत,12 घायल, 7 एम्स मे भर्ती

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के
समीप रेंतौली के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में कुल 23 लोग सवार बताए गए हैं। दुर्घटना में अब तक 13 लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि 12 लोग घायल बताए गए हैं। जिनमें गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए पुलिस और प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और जिलाधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सत्ता को सीधी चुनौती — महारैली से गरजे विपक्ष, बदलाव का बिगुल

बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं दूसरी और प्रशासन ने 13 लोगों के मरने की पुष्टि की है। जिनमें 7 लोग दुर्घटना स्थल पर और एक यात्री की चिकित्सालय में
उपचार के दौरान मौत हुई है। सभी लोग नोएडा
उत्तर प्रदेश से चोपता जा रहे थे। उन्होंने बताया कि
मौके से 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जनपद
की पुलिस अधीक्षक एसपी डा. विशाखा अशोक भदाणे मौके पर मौजूद है। एसडीआरएफ,डीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड पुलिस और एंबुलेंस तमाम टीम में मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। डाक्टरों की टीम इनका उपचार कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति की गहराइयों पर मंथन: देहरादून में प्रबुद्ध समाज से संवाद करेंगे मोहन भागवत

The Latest

To Top