उत्तर प्रदेश

आज की बड़ी ख़बर:केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी,मामला दर्ज,पढ़िए मामला,,,

ब्यूरो। सियासी ख़बरों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का मामला उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामने आया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जुटाने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

पुलिस के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि 22 दिसम्बर को कॉल सेंटर 112 पर मोबाइल नम्बर 9936416481 से ध्रुव सिंह ने फोन कर केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

उपरोक्त सूचना पर यूपी मुख्यालय की संवाद अधिकारी नेहा पाल ने उचित कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित कर दिया। मामले में जांच के बाद आज गुरुवार को प्राथमिकता दर्ज कर दी गई है। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

अभी तक पुलिस की जांच में पता चला है कि फोन करने वाला व्यक्ति सिरफिरा किस्म का है। बहरहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

125 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top