उत्तराखंड

Breaking:पूर्व कैबिनेट मंत्री औऱ उनके बेटे पर जानलेवा हमला,समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन,,

कुमांऊ। बाजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यंहा पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमला हुआ है,उनके साथ मौजूद समर्थकों ने दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया है। बताया जा रहा कि हमला करने का आरोपित पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा हैं।

 

संजीव आर्य ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में 20 लोगों के साथ किंदा ने लाठी-डंडों से उन पर और उनके पिता पर जानलेवा हमला किया है।

बताया कि दो समर्थकों ने अपने ऊपर वार झेलकर उन्हें बचाया है। वर्तमान में यशपाल और संजीव समर्थकों के साथ बाजपुर थाने में हैं,जंहा आरोपित पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। जिसको लेकर उनके समर्थक थाने में धरने पर बैठ गए हैं।

1,599 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top