उत्तराखंड

राजनीति:भाजपा में शामिल होने की अटकलों का गुदड़ी के लाल “किशोर उपाध्याय” ने किया खंडन,,,

टिहरी। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जिन्हें गुदड़ी के लाल के नाम से भी जाने जाते हैं। एक बार फ़िर से चर्चाओं में हैं, दरअसल किशोर उपाध्याय के इन दिनों भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो रही हैं। हालांकि उन्होंने इसका खंडन किया है। चर्चाएं ये थी कि पीएम मोदी की देहरादून रैली के दौरान किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

उन्होंने कहा कि मैं टिहरी अपने आवास पर हूं। बीजेपी में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं आपसे सुझाव लूंगा कि मुझे बीजेपी में जाना चाहिए या नहीं? कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं।

उन्होंने कहा कि कल उनसे मुझे मिलना था लेकिन मुझे विलम्ब से जानकारी मिली। इसी वजह से नहीं जा पाया। उन्होंने कहा कि इसे और तरह से नहीं देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

किशोर उपाध्याय ने कहा कि हम तो अतिथि देवो भवः की भावना से कार्य करते हैं। अच्छी बात है कि पीएम मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर वनाधिकार के मसले के निराकरण की मांग की है। जैसे आरक्षण का मसला, यहां के बच्चों के लिए मंडल कमिशन में आरक्षण की परिधि का मामला, वनाधिकार का मामला, निशुल्क बिजली, पानी, और रसोई गैस का मामला, वनों पर हक-हकूक को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस बारे में अवश्य विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top