उत्तराखंड

CRIME UTTRAKHAND: इस जिले में महिला ने जब काट दिया अपना गला,क्षेत्र में मची सनसनी,परिजनों में हड़कंप

उत्तराखंड। के बागेश्वर जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एक महिला ने धारदार हथियार से अपना ही गला काट लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उस महिला की हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट के पोथिंग गांव में 35 वर्षीय चंपा देवी पत्नी अमर राम ने धारदार हथियार से अपने गले की नस काट ली। जिसके बाद महिला लहूलुहान हुई तो वह चिल्लाने लगी, महिला को इस हालत में देख परिजनों में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ चंपा देवी को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लेकर आए।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

 

जहां डॉक्टरों ने उपचार करते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों द्वारा उपचार करते हुए हालत को गंभीर बताया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। गले की नस अधिक कट जाने के कारण खून रोकने की कोशिश की गई डॉक्टरों के अनुसार ईएनटी सर्जन नहीं होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना
54 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top