उत्तराखंड

जनहित का मुद्दा:ढोंगी बाबा की हरकतों से तिलमिलाए पालिका अध्यक्ष रतूड़ी, पुलिस से की जनहित की मांग,बाबा ने दी अध्यक्ष को धमकी,,

ऋषिकेश। नरेंद्रनगर तहसील की सबसे बड़े आबाद वाले क्षेत्र ढालवाला में इन दिनों एक तांत्रिक बाबा का आतंक मचा हुआ है।

दरअसल बाबा पर आरोप हैं कि उसने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर स्थानीय लोगों को अपने जाल में फंसाकर झांसा देना शुरू कर दिया है। इससे पूर्व बाबा यमकेश्वर विकास खण्ड में भी अपना आतंक मचा चुका है। जिसके बाद स्थानीय लोगो की पहल पर उसे वंहा से खदेड़ दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जगी ‘द स्पार्क विदिन’, टेडएक्स के मंच से गूंजेंगे बदलाव के विचार

आरोप यह भी है कि तथाकथित बाबा ने ढालवाला में वन विभाग की भूमि पर अपनी धुनि रमा दी। यंहा जब नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी को पता लगा कि क्षेत्र में इस प्रकार का वाकया हो रहा है, तो वह खुद मौके का मुआयना करने पहुंच गए। जिसके बाद बाबा ने अध्यक्ष के परिवार और उन्हें समाप्त कर ने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर बाबा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है,जबकि वन विभाग ने उक्त बाबा के अवैध ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। थाना प्रभारी मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले में सघनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जगी ‘द स्पार्क विदिन’, टेडएक्स के मंच से गूंजेंगे बदलाव के विचार
316 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top