उत्तराखंड

Chardham Yatra: इस बार भी टूटेगा रिकॉर्ड; चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 42 लाख पार

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्री अबकी बार पिछले साल का भी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 42 लाख पार हो चुका है, अभी लगभग डेढ़ माह का समय बाकी है। सरकार को उम्मीद है कि श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख पार करेगी।

46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन 

चारधाम यात्रा के इतिहास में पिछले साल सबसे अधिक 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का रिकॉर्ड बना था। इस साल 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ, जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हुई।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

इस वर्ष 42 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

शुरुआत से यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। मौसम की चुनौतियों के बाद भी आस्था के आगे तीर्थयात्रियों के कदम नहीं रुके। जिससे सरकार को चारधामों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बीच-बीच में पंजीकरण बंद करना पड़ा। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। नवंबर माह तक यात्रा संचालित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

अक्तूबर में यात्रा के लिए 4.50 लाख करा चुके पंजीकरण

मौसम साफ होने के साथ ही चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ रही है। अक्तूबर में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा के लिए अब तक 4.50 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। यात्रा के लिए पंजीकरण खुला है। वर्तमान में प्रतिदिन 25 से 30 यात्री पंजीकरण कर रहे हैं।

चारधामों में अब तक दर्शन कर चुके यात्रियों का आंकड़ा

धाम                          श्रद्धालुओं की संख्या 

बदरीनाथ                 17,60,449

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

केदारनाथ               15,63,278

गंगोत्री                    6,24,516

यमुनोत्री                 4,85,688

हेमकुंड साहिब      2,47,000

 

वर्ष दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

वर्ष                        श्रद्धालुओं की संख्या 

2019                   34,77,957

2020                  3,30,039

2021                  5,29,382

2022                46,29,693

The Latest

To Top