उत्तराखंड

ऋषिकेश: तीर्थनगरी में शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर पर सीएम धामी का एक्शन, मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल जताया आभार, देखें वीडियो

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थ नगरी में खुली शराब की डिपार्टमेंटल स्टोर को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सख्त कदम उठाए जाने पर उनका आभार प्रकट किया है। डॉ अग्रवाल ने मॉ गंगा से मुख्यमंत्री श्री धामी जी की दीर्घायु व यशस्वी होने की कामना भी की।

बता दें कि डॉ अग्रवाल ने शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर को लेकर शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधायक के शपथ ग्रहण के दौरान एक बार पुनः मुलाकात की थी। बताया था कि डिपार्टमेंटल स्टोर खुलने से तीर्थनगरी की अध्यात्म वाली पहचान को नुकसान पहुंच रहा है। बताया था कि इन दुकानों के खुलने मात्र से अधिकांश जनमानस और भी ज्यादा शराब की ओर आकर्षित हो रहा है। डॉ. अग्रवाल ने बताया था कि डिपार्टमेंटल स्टोर के समीप विद्यालय, अस्पताल और सरकारी व अन्य सामाजिक भवन है, इन पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा पर्यटक, तीर्थयात्री भी गलत संदेश लेकर यहां से जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

डॉ. अग्रवाल ने बताया था कि ऋषिकेश की महिलाएं व आध्यात्मिक धर्म गुरुओं ने भी इसके विरोध में आवाज़ तेज़ की हुई है। उन्होंने बताया था कि ऋषिकेश एक शांतप्रिय स्थल है। ऐसे में यहां शराब की डिपार्टमेंटल स्टोर का खुलना इसके अस्तित्व को कमजोर करने जैसा है। डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी से दुकानों को बंद करने का आग्रह किया था। इस पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक कदम उठाते हुए इनके बंद की दिशा में कदम उठाया है। जिस पर डॉ अग्रवाल ने आभार प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top