उत्तराखंड

दहशत: ऋषिकेश मे यंहा गुलदार की दहशत के बीच मगरमछ भी कर रहा विचरण

ऋषिकेश। ग्राम सभा खदरी खड़क माफ़ में वन्यजीवों की आमद में एक नाम और जुड़ गया। यहां गुलदार, नील गाय, बारह सिंघा सहित जंगली हाथी की आमद लगातार बनी रहती है। तीन दिवस पूर्व गुलदार ने पॉलिटेक्निक संस्थान के आवासीय परिसर में एक गाय को हमला कर मार दिया था। अब स्वतंत्रता दिवस की सुबह अमृतसरोवर के निकट सुबह भ्रमण पर निकले ग्रामीणों को सरोवर के निकट एक मगरमच्छ आराम करता दिखाई दिया। सुबह भ्रमण पर निकले जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने मगरमच्छ की वीडियो बना ली। उन्होंने कहा कि गंगाजी को हमारे वेद पुराणों में मकर वाहिनी कहा गया है। गंगाजी में मगरमच्छ सदियों से रहते आ रहे हैं।जबकि यमुना जी में कच्छप अधिक पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गंगाजलस्तर बढ़ने और बाढ़ आने से मगरमच्छ सहित कई जीव सहायक नदी नालों की ओर शरण लेने लगते हैं। ऐसे में यह भी बहकर आ गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में देशभक्ति के सुरों ने जगाई राष्ट्र चेतना, विद्यार्थियों ने बांधा समां

इससे पूर्व भी यहाँ पॉलिटेक्निक के समीप तीन वर्ष पूर्व सीवरेज नाले में कई दिनों तक मगरमच्छ दिखाई देता रहा है। उन्होंने स्थानीयों से अपने पाल्यों को सुरक्षा के दृष्टिगत गंगाजी में यहाँ स्नान करने पर रोकने का आग्रह किया है। साथ ही प्रसाशन से यहाँ चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।मगरमच्छ दिखाई देने की खबर लगते ही यहाँ ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ज्यादा भीड़ और शोर के चलते मगरमच्छ नदी में प्रवेश कर गया। भीड़ कम होते ही फिर से बाहर आगया। मौके पर धर्म सिंह भण्डारी, प्रकाश पटवाल, मोहन सिंह रावत, मनवर सिंह, बलबीर पुण्डीर, निर्मला देवी, रजनी पटवाल, आयुष्मान पटवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मगरमच्छ के दीदार किये। मगरमच्छ की सूचना वनविभाग को दे दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में यज्ञ के साथ 425 नवप्रवेशित विद्यार्थियों की नई शैक्षणिक यात्रा शुरू

The Latest

To Top