उत्तराखंड

दुखद: पांच साल के मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत, परिवार में मचा कोहराम

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का आतंक बरकरार है। आलम यह है कि गुलदार से खौफजदा लोग शाम ढलते ही लोग अपने घरों पर कैद होने को मजबूर हैं। ताजा मामला पौड़ी के श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पाबौ ब्लॉक के बिडोलस्यूं निसणी गांव का है। जहां मंगलवार शाम को घात लगाकर बैठे एक गुलदार ने 5 साल के मासूम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सुरकंडा देवी डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने महापौर पासवान के परिवार संग मनाया छठ महापर्व,सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

 

बता दें कि 5 वर्षीय पीयूष शाम को खेलकर घर लौट रहा था तभी गुलदार ने मासूम को अपना शिकार बना लिया। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा। मासूम पीयूष की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना के बाद से ही इलाके में दहशत है। गुलदार की दहशत के बीच इलाके के लोगों में खासा आक्रोश भी है। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को कैदकर कर क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और उसे आदमखोर घोषित कर गुलदार को मारने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की मौजूदगी में ऋषिकेश में गूंजेगी पहाड़ की संस्कृति, पंडवाज बैंड के धमाल के बीच मनेगी भव्य ईगास बग्वाल

 

वहीं स्थानीय विधायक और काबिना मंत्री धन सिंह रावत ने भी इस घटना पर दुख जताया है। धन सिंह रावत ने डीएम के साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांव में जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अब पैसों की कमी नहीं बनेगी आंखों के इलाज में बाधा, परमार्थ निकेतन लौटाएगा जरूरतमंदों की आंखों की रोशनी!
53 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top