उत्तराखंड

शिकंजा:सड़क पर फर्राटे से दौड़ा रहे थे वाहनों को नादान,मुनीकीरेती पुलिस ने किए फिर दना दन चालान,,

टिहरी। मुनी की रेती थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 21 स्कूटी और बाइक कब्जे में लेकर सीज कर दी। यह सभी वाहन नाबालिक सड़कों पर सरपट दौड़ा रहे थे।

शुक्रवार की शाम मुनी की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत खाचरोद के पास पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की चेकिंग को देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की चेकिंग को देख कई वाहन चालक अपने-अपने वाहनों को उल्ट दिशा में ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने एक-एक कर वाहनों की चेकिंग की तो दर्जनों वाहन चालक यातायात नियमों को तोड़ते हुए पकड़े गए। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

चालकों के चालान काट उनसे नकद जुर्माना वसूल किया। वहीं कई चालकों के चालान काट न्यायालय में भी भेजें। इस दौरान कई नाबालिग स्कूटी और बाइक चलाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने अभिभावकों को फोन पर जानकारी देकर पहले फटकार लगाई फिर मौके पर बुलाकर उनको यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि पुलिस ने 21 स्कूटी और बाइक कब्जे में लेकर सीज की है। यह सभी दोपहिया वाहन नाबालिग चला रहे थे। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार
82 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top