उत्तराखंड

Big breaking:टिहरी के मुनिकिरेती मे गंगा मे हादसा, गंगा मे चोट लगने से झारखण्ड के पर्यटक की मौत,,

टिहरी। झारखंड से हरिद्वार ऋषिकेश गंगा स्नान व मंदिरों के दर्शन करने आए परिजनों के साथ वन विभाग से अवकाश प्राप्त एक व्यक्ति की जानकी पुल के निकट गंगा स्नान करते हुए पांव फिसल जाने के परिणाम स्वरूप सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

राजकीय चिकित्सालय में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण यादव 76 वर्ष पुत्र झम्मन यादव निवासी बारी साखी थाना गिद्धौर जिला चतरा झारखंड जो कि परिवार जनों के अतिरिक्त गांव के 70 लोगों के साथ बस द्वारा हरिद्वार ऋषिकेश घूमने आए थे, और वह रविवार की सुबह 6:00 बजे जब वह जानकी पुल के निकट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, कि अचानक उनका पांव फिसल गया। जिसके कारण उनके सिर में चोट लगी और उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय परिजन लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

-जल पुलिस ने बचाई पर्यटक की जान-

वंही मुनिकिरेती के जानकी पुल के पास हरियाणा का एक ग्रुप गंगा दर्शन करने आया था इसी बीच गंगा स्नान करते समय एक व्यक्ति  स्नान करते समय गंगा नदी के तेज बहाव मे बहने लगा। मौके पर मौजूद मुनिकिरेती जल पुलिस कर्मियों ने स्क्यू उपकरणो की सहायता से उक्त व्यक्ति को सकुशल बचा लिया, जिस पर दल के अन्य सदस्यों ने पुलिस के कार्य की सराहना की है। सकुशल बचाये पर्यटक की पहचान

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

मोहित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष
निवासी गांव भावपुर पोस्ट आफिस भावपुर थाना राई जिला सोनीपत हरियाणा के रूप मे हुई है। बताया कि रेस्क्यू करने वालों मे जल पुलिस कर्मियों मे सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान,रवि राणा,पुष्कर रावत,महेंद्र चौधरी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top