उत्तराखंड

Big breaking:High Court ने सरकार से मांगा UKSSSC भर्ती परीक्षा का पूरा रिकार्ड,,21तक जमा करना होगा,,,

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से यूके एसएससी भर्ती का पूरा रिकॉर्ड कोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा है। सरकार को इसके लिए 21 सितंबर तक का समय दिया है। सोमवार को हाईकोर्ट ने ये निर्देश कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की भर्ती घपलों की सीबीआई जांच की मांग की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए हैं। मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने की। Ukssc paper leak

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

कोर्ट ने सरकार से यूकेएसएसएससी में हुई सभी नियुक्तियों का पूरा विवरण मांगा है। साथ ही पैसे देकर नियुक्ति किस तरह से हुई, इसका चरणबद्ध तरीके से चार्ट बनाकर पेश करने को कहा है। जिसमें अब तक पकड़े गए आरोपियों की जानकारियों का भी विवरण होगा। इससे पहले अदालत ने याचिकाकर्ता कापड़ी से भी पूछा था कि उन्हें एसटीएफ की जांच पर संदेह क्यों हैं। इस पर अदालत ने कापड़ी से संशोधित प्रार्थना पत्र एक सप्ताह के भीतर पेश करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

सीबीआई जांच की मांग को याचिका

कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भर्ती घपले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इसमें उनका कहना था कि यूकेएसएसएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच एसटीएफ सही तरीके से नहीं कर रही है। अभी तक जो गिरफ्तारियां हुई हैं, छोटे-छोटे लोगों की हुई हैं। जबकि मामले को रचने वाले बड़े लोगों की अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसलिए मामले की जांच एसटीएफ से हटाकर सीबीआई से कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
95 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top