उत्तराखंड

मेयर ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि, कही ये बात,,

ऋषिकेश- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर नगर निगम के पंडित दीन दयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि अटल जी प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थे। यही वजह थी कि विपक्ष भी उनकी खूबियों को बिना किसी हिचक के स्वीकार करता था। तीन बार उन्होंने देश का नेतृत्व किया और हर बार उन्होंने नए कीर्तिमान स्थापित किए।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

महापौर ने कहा कि अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए कार्य किया। यही वजह रही कि उनकी लोकप्रियता सभी दलों में रही। कहा कि ,आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच में हैं। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उसका अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

 

श्रद्वाजंंलि अर्पित करने वालोंं में विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी,विपिन पंत,मनीष बनवाल,अनिता रैना, राजकुमारी जुगलान, रमेश अरोरा, सुजीत यादव, अक्षय खैरवाल,रोमा सहगल, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी,शैलेन्द्र रस्तोगी, दीनदयाल राजभर, राजीव गुप्ता, कुलदीप टण्डन, अनिता बिष्ट, हेमलता चौहान, सुमिता देवी, रेखा सजवाण, विजय बिष्ट ,जोनी लाम्बा, सचिदानंद भट्ट, अख्तर साबरी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top