उत्तराखंड

गंगा गरजी, चंद्रभागा उफनी – ऋषिकेश में बारिश ने मचाया हाहाकार!

ऋषिकेश /उत्तराखंड में इस मानसून की पहली मूसलधार बारिश ने ऋषिकेश को हिला कर रख दिया है। बीते 20 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गंगा चेतावनी रेखा तक पहुँच चुकी है, और चंद्रभागा नदी ने पहली बार इस सीजन में रौद्र रूप धारण कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

बारिश इतनी तेज़ है कि गंगा घाटों से लेकर चंद्रभागा के किनारे बनी पार्किंग तक पानी से लबालब भर गए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि जल पुलिस और SDRF की टीमें मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों में मुनादी कर लोगों से गंगा और बरसाती नदियों से दूर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

चेतावनी के अनुसार, यदि बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो गंगा जल्द ही खतरे के निशान को पार कर सकती है। प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से फिलहाल परहेज करने की सख्त सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

The Latest

To Top