उत्तराखंड

गिफ्ट: इस पहाड़ की युवती को सरकार का तोहफा, मिली सरकारी जॉब…

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति दी गई है। इसी कड़ी में लुण्ड्रा जनपद के ग्राम जमोनी निवासी शिवरात्रि की नियुक्ति जिला स्थापना अंतर्गत भू-अभिलेख कार्यालय में चैनमेन के पद पर हुई है। शिवरात्रि ने विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को सरकारी नौकरी देने के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू करने व इस अभियान के तहत चैनमेन पद पर नियुक्ति मिलने पर हर्षित होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

पहाड़ी कोरवा विशेष संरक्षित जनजाति के ऐसे लोग हैं जो मुख्य धारा से कटे हुए हैं और किसी से बात करने में भी झिझकते हैं। शिवरात्री से नियुक्ति के संबंध में पूछे जाने पर झिझकते हुए बताया कि नौकरी मिल गई है, परिवार के सभी सदस्य खुश हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में नियमानुसार विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं की भर्ती किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

कलेक्टर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन लगातार आदिवासियों के संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ उनके आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। आदिवासी समुदाय में खुशी की लहर व्याप्त है। हम विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। शासकीय नौकरी में उनकी सहभागिता बढ़ रही है। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को राज्य में सर्वाधिक 39 शिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड
106 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top