उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीतिक समिति गठित, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी…

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) ने बहुप्रतीक्षित राजनीतिक मामलों की समिति का गठन कर दिया गया है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की स्वीकृति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने समिति के गठन का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस नवगठित समिति में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव (Devendra Yadav), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (Karan Mahra), नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal Arya) और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) समेत 14 सदस्य बनाए गए हैं। फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष विशेष आमंत्रित सदस्यों में सम्मिलित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के साथ युवा चेहरों वैभव वालिया और इशिता सेढ़ा को समिति में स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

वहीं महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष और सेवा उत्तराखंड के मुख्य संगठक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। राजनीतिक समिति में गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर से भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। वहीं चर्चा है कि जल्द ही बीजेपी भी अपनी समिति का गठन कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
77 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top