उत्तराखंड

पुलिस महकमे की बड़ी खबर:ग्रेड पे मामला,चार पुलिस कर्मी सस्पेंड,,

देहरादून। पुलिस परिजनों द्वारा ग्रेड पे मामले में आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस महकमे ने चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिस कर्मियों में एसडीआरएफ यमुनोत्री में तैनात कुलदीप भंडारी, चमोली में तैनात दिनेश, पीएचक्यू में तैनात हरिंदर सिंह और लक्खीबाग चैकी में तैनात मनोज बिष्ट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

उल्लेखनीय है कि पुलिस परिजनों ने रविवार को ग्रेड पे मामले में राजधानी दून में प्रेस कान्फ्रेंस कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पुलिस परिजनों का कहना था कि सरकार ने उनके साथ विश्वासघात किया है। मुख्यमंत्री ने पिछले साल पुलिस स्मृति दिवस पर 2001 बैच के पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद सरकार ने दो लाख रुपए देने का शासनादेश जारी कर दिया। जो बिल्कुल उलट था। परिजनो का कहना था उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
103 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top