उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश का कहर, ANM सेंटर ध्वस्त, उफनाते नाले में बहा व्यापारी…

कुमांऊः उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बागेश्वर जिले से भारी तबाही की खबरे सामने आ रही है। भारी बारिश से कपकोट ब्लॉक का अशो में स्थापित उपकेंद्र ANM सेंटर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं बेरीनाग के पांखू में एक व्यापारी उफनाते नाले में बह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारी बारिश से रात दो बजे सरयू खतरे के निशान से उपर बहने लगी। वहीं बेरीनाग के पांखू-कोटमन्या सड़क पर पांखू से 2 किलोमीटर दूर कोटमन्या की ओर सड़क में बह रहे बरसाती नाले (देवीगाड़) को पार करने में गणेश पाठक (48) पुत्र गोविंद बल्लभ पाठक निवासी दशौली बाइक सहित बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

बताया जा रहा है कि व्यापारी पांखू से दशौली को जा रहा था।सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

उत्तराखंड में बारिश का कहर, ANM सेंटर ध्वस्त, उफनाते नाले में बहा व्यापारी…

144 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top