उत्तराखंड

अभी-अभीः केदारनाथ हाईवे पर चलती गाड़ी के ऊपर गिरा बोल्डर, महिला की मौत, तीन घायल,,

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में अभी-अभी बड़े हादसे की खबर आ रही है। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से पत्थर मौत बनकर बरसे है। बताया जा रहा है कि मुनकटिया में अचानक ऊपर पहाड़ी से मलबा आने के कारण एक वाहन मलबे में दब गया है । हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया के पास हुआ है। यहां अचानक ऊपर पहाड़ी से मलबा आने के कारण एक वाहन मलबे में दब गया है । हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्य के लिए पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना हुई। घायलों की खोज बचाव कार्य एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य गुप्तकाशी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

गौरतलब है कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर व मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। इसी वजह से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग मार्ग को खोलने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य
114 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top