उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मंदिर में चोरी की घटना हुई सीसीटीवी में कैद। चोर फरार

रुड़की। रुड़की के लक्सर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं आए दिन चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं चोरों को पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं है वह बेफिक्र होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

लक्सर में मोटरसाइकिल चोरी जैसी घटनाएं तो आम बात बन गई है चोरों के हौसले इतने बढ़ रहे हैं कि वह मंदिर या फिर किसी भी धार्मिक स्थान पर भी चोरी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बीती रात लक्सर के बालाजी मंदिर में एक चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई चोर इतना बेफिक्र होकर चोरी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

कि उसने सीसीटीवी कैमरे पर भी ध्यान नही दिया
बालाजी मंदिर के मालिक ने बताया कि भगवान के गले में 5100 रुपए की माला पड़ी हुई थी जिसे चोर द्वारा कांच के गेट को तोड़कर चुरा लिया गया चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top