उत्तराखंड

ब्रेकिंग : ….आखिर क्यों की हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ, बताए ये कारण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुलाकात पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुटकी ली है। हरीश रावत ने कहा कि यह अच्छी बात है कि छोटे भाई को बड़े भाई के पास जाना ही चाहिए। छोटे भाई को हमेशा विनम्र रहना चाहिए।

वह खुद मानते हैं कि पुष्कर सिंह धामी एक विनम्र मुख्यमंत्री हैं, लेकिन यह बात अलग है कि वह खनन लूट प्रेमी हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी में यह गुण है कि वे एक विनम्र व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

रावत ने कहा- कांग्रेस राज्य की तस्वीर बदलने आ रही

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की सत्ता में आ रही है। उनकी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। जिन अधिकारियों ने निष्पक्षता और ईमानदारी से अपना काम किया है, उन्हें अपने विषय के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

हरीश रावत ने कहा कि वह यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ व्यक्ति होने के नाते कह रहे हैं। कांग्रेस राज्य की तस्वीर बदलने आ रही न कि किसी से बदला लेने के लिए। हरीश रावत ने साथ ही दावा किया है कि कांग्रेस 48 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top