उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : हरीश रावत का एक और नया बयान! ‘उत्तराखंड का मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे………?

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री को लेकर उठक-पठक शुरू हो गई है। हरीश रावत ने उत्तराखंड में 48 सीटें जीतने का दावा किया है। ऐसे में अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह में बयानबाजी भी शुरू हो गई। हरीश रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे सोनिया गांधी बनाएंगी। उन्होंने कहा कि बहुमत मिलने पर कांग्रेस सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री बनाने के लिए आग्रह करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

गौर हो कि प्रदेश कांग्रेस के अंदर सीएम चेहरे को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। भले ही अभी चुनाव परिणाम आने में समय है। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि अभी मतदान हुआ है, लेकिन परिणाम आने बाकी है। बहुमत मिलने पर कौन मुख्यमंत्री होगा? इसका फैसला सोनिया गांधी को करना है। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों धन्यवाद अदा करते हैं कि उन्होंने उनका इतना साथ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

कार्यकर्ता और समर्थक उनको मुख्यमंत्री बनाने की मांग तो कर रहे हैं, लेकिन फैसला कांग्रेस हाईकमान और सोनिया गांधी को करना है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हालात को देखकर उन्होंने अपने आप को मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अगर उनके चेहरे पर वोट पड़ते हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि 40% ऐसी जनता है जो हरीश रावत के चेहरे पर वोट करती है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top