उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : महाशिवरात्रि पर होगी केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय! पढ़े,,,

ऊखीमठ। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की जाएगी।

आगामी एक मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से विशेष पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। इस मौके पर आराध्य देवी-देवताओं का श्रृंगार व आरती के बाद भोग लगाया जाएगा। सुबह 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में आचार्यगणों व वेदपाठियों के द्वारा पंचांग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

साथ ही बाबा की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से धाम प्रस्थान का दिन भी तय होगा। श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

इधर, समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में होने वाले अनुष्ठान के उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह, सदस्य व वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश
166 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top