उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत, मचा कोहराम

टिहरीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी के घनसाली विधानसभा क्षेत्र से हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क छतियारा-केपार्स क्षेत्र में सड़क हादसा में एक महिला की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पंचायत नामे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस दौरान हुआ है। जब एक पिकअप वाहन बूढ़ा केदार से चमियाला की ओर आ रहा था। इस दौरान सिल्थर तोक के पास सड़क पर आ रही 6 महिलाओं ने पिकपक चालक से लिफ्ट मांगी। बताया जा रहा है कि महिलाओं को छतियारा गांव जाना था। इसलिए चालक ने महिलाओं को अपनी पिकअप गाड़ी में पीछे डाले में बैठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

बताया जा रहा है कि इस दौरान छतियारा गांव के पास पहुंच महिलाओं ने गाड़ी रुकवानी चाही। लेकिन गाड़ी तेज होने के कारण ब्रेक लगते ही एक महिला वाहन से नीचे आ गिरी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पंचायत नामे की कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान पूलमा देवी पत्नी कमल सिंह निवासी ग्राम बेलसू छतीयारा थाना घनसाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

 

उत्तराखंड में यहां दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत, मचा कोहराम

99 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top