उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां स्कूल से लौटते वक्त 10वीं के दो छात्रों की नहर में डूबने से मौत, मचा कोहराम

जसपुर: उधम सिंह नगर जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां स्कूल से लौटते समय तुमरिया डैम की नहर में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने छात्रों के शवों को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जसपुर के गांव बढ़ियावाला के रहने वाले 16 वर्षीय और रानीनगला के रहने वाले 17 वर्षीय लवजीत कक्षा 10 के छात्र थे। दोनों अपने दोस्तों के साथ परीक्षा प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल गए थे। जब वह वापस आ रहे थे तो उन्होंने तुमरिया डैम घूमने जाने का प्लान बनाया। इस दौरान दोनों का पैर फिसल गया और वे नहर में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन कुछ देर में दोनों आंखों से ओझल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। देखते ही देखते वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की खोजबीन की। कुछ ही देर पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया। बाद में घटना की जानकारी परिवार को दी गई और पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
97 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top