उत्तराखंड

हुड़ दबंग:ऋषिकेश मे भाजपा नेता की ये कैसी दबंगई, बीच सड़क कई फिट सड़क खुद गई,,पढ़ें मामला

देहरादून। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अभी रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल के द्वारा प्रधान के साथ मारपीट का मामला थमा ही नहीं था कि अगले ही पल ऋषिकेश से भाजपा नेता मंदीप गुप्ता (काल्पनिक नाम) के भाई विजय गुप्ता (यह भी काल्पनिक नाम) ने सड़क ही खोद दी। नगर निगम क्षेत्र में स्थानीय नेता के भाई ने बीच सड़क पर मशीनरी लगवाकर बोरिंग का काम शुरू करवा दिया। इतना ही नहीं सड़क की खुदाई कर कई फीट अंदर तक बोरिंग के पाइप भी डाल दिए। इसी बीच किसी ने इसकी शिकायत नगर निगम को कर दी। शिकायत मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से चल रही मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, नगर निगम के अधिकारी बोरिंग लगाने वाले शख्स के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश से संचालित ‘मगध साइबर गैंग’ पर बड़ा प्रहार, 18 बैंक खाते मुहैया कराने वाला मददगार गिरफ्तार

 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह ऋषिकेश नगर निगम के अधिकारियों को एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि नगर निगम के ठीक सामने वाली गली में बिना परमिशन के एक शख्स मशीनों को लगाकर बोरिंग लगाने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दो भारी भरकम मशीन गली में खड़ी है, जो लगातार जमीन में ड्रिल कर अवैध रूप से बोरिंग लगाने के लिए खुदाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे, दही-हांडी ने मचाई धूम

 

वहीं, पूछताछ करने पर मशीन चला रहे मजदूर और मौके पर काम करवा रहे शख्स सरकारी जमीन पर बोरिंग लगाने की कोई परमिशन के बारे में सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने दोनों मशीनों को बंद करवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का विजन, तिवारी का एक्शन और MDDA की रफ्तार; 15 अक्टूबर तक बदलेगी शहर की तस्वीर

The Latest

To Top