उत्तराखंड

दु:खद : उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए हुआ शहीद

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चमोली के मंडल घाटी के सगर गांव निवासी 52 साल के गजेंद्र सिंह नेगी का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रूकने के कारण निधन हुआ है । गजेंद्र सिंह मणिपुर में असम रायफल में तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  हिण्डोलाखाल-दुरोगी मार्ग पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर सगर गांव पहुंचा। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके पैतृक आवास पर रखा गया और इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मालदेवता से गूंजा हरियाली का संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का भव्य आगाज

बताया जा रहा है कि शहीद गजेंद्र सिंह के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी है जो एम्स दिल्ली में सेवारत है और बेटा पढ़ाई कर रहा है। बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  फंगल संक्रमण के खिलाफ हिम्स जौलीग्रांट की निर्णायक पहल, राष्ट्रीय मंच पर जुटे चिकित्सा जगत के दिग्गज
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top