उत्तराखंड

UTTARKASHI TUNNEL RESCUE: मौके पर पहुंचे सीएम धामी, पीएम मोदी ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट

उत्तरकाशी टनल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  देश-विदेश से आई मशीनों के जरिए अब बचाव दल 41 मजदूरों को निकालने के बहुत करीब पहुंच गया है। 54 मीटर के बाद अगला पाइप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही उसके लिए ऑगर मशीन चलाई जाएगी। यह आखिरी पाइप हो सकता है। उधर, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। दोनों ने सुरंग के भीतर जायजा लिया। वहीं पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन में 12 से 14 घंटे का समय लग सकता है। जबकि दूसरी तरफ अन्य सूत्रों के हवाले से इससे पहले ही कभी भी अच्छी खबर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हड़कंप:एक्शन मोड में एमडीडीए, बंशीधर तिवारी के सख्त तेवर से अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करने वालों में मचा हड़कंप

पीएम मोदी ने सीएम धामी से फिर लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट
सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं प्रदेश प्रशासन के समन्वय से युद्ध स्तर पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों में हो रही प्रगति से पीएम मोदी को अवगत कराया। बताया कि प्रधानमंत्री को मौक़े पर श्रमिकों के उपचार व देखभाल के लिए चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस, हेली सेवा एवं अस्थायी हॉस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों को तैयार रहने के निर्देश दिए जाने की जानकारी भी दी।
।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा राजेश्वर रामानुज दास की अनूठी पहल, प्रतिदिन घर-घर तक पहुंचेगा श्रीरामचरितमानस का संदेश

The Latest

To Top