उत्तराखंड

उत्तराखंडः महिला ने नाबालिग भतीजे से की हैवानियत की हदें पार, बच्चे की जिंदगी हुई तबाह…

रुद्रपुरः उत्तराखंड को एक महिला की घिनौनी करतूत ने शर्मसार कर दिया है। साथ ही एक बच्चे की जिंदगी भी तबाह कर दी है। रुद्रपुर में एक महिला ने अपने 15 साल के नाबालिग भतीजे के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बाद में नाबालिक को पता चला कि उसकी चाची एचआईवी पॉजिटिव है तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। परिजनों की शिकायत पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप की रहने वाली एक महिला एचआईवी से संक्रमित है। महिला का पति भी एड्स से संक्रमित था और लंबे समय तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी। हाल ही में महिला ने अपने भतीजे को बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन जब नाबालिग को पता चला कि चाची एचआईवी पाजिटिव है तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने घर वालाें से पूरी बात बताई। जिसके बाद स्वजनों ने महिला के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

वहीं क्षेत्र में एचआईवी पाजिटिव महिला के नाबालिग भतीजे के साथ संबंध बनाने का मामला सामने में आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। किशोर के स्वजनों का कहना है कि महिला ने बच्चे का जीवन खराब करने की नीयत से संबंध बनाया है। जिसके बाद पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराने के बाद पाक्सो के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
71 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top