उत्तराखंड

उत्तराखंडः घर से जिमनास्टिक सीखने गए सात साल के मासूम का स्वीमिंग पूल में मिला शव, परिजनों में कोहराम…

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार से दुःखद खबर आ रही है। यहां ज्वालापुर के जूर्स कंट्री में सात साल के मासूम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मासूम लोनी में ही जिमनास्टिक सीखने निकला था। लेकिन उसका शव स्वीमिंग पूल में मिला है। बच्चे की मौत से कोहराम मचा हुआ है तो वहीं लोगों ने सवाल उठाएं है कि बच्चा अकेला स्वीमिंग पूल में कैसे पहुंचा, वहां सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे। पुलिस ने शव कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जूर्स कंट्री निवासी डाक्टर अभिषेक का सात साल का बेटा रुद्राक्ष कालोनी में ही रोजाना जिमनास्टिक सीखने जाता था। कालोनी में ही एक टिचर बच्चों को जिमनास्टिक सिखाने आती थी। गुरुवार शाम रुद्राक्ष घर से जिमनास्टिक सीखने निकला था। कुछ देर बाद वह बेहोशी की हालत में स्वीमिंग पूल में उतराता मिला। आनन-फानन में लोगों ने मासूम को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

बताया जा रहा है कि मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में कालोनिवासियों ने सवाल उठाए कि सात साल का बालक अकेला कैसे पूल में पहुंचा और वहां सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे। वहीं शिक्षक का कहना है कि उन्हें नहीं पता चला कि बच्चा कब पूल में पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

69 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top