उत्तराखंड

उत्तराखंडः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को मारी टक्कर, आगे जाकर पलटी कार, मची चीख-पुकार…

हल्द्वानीः उत्तराखंड हादसों का राज्य बनता जा रहा है। हादसे की खबर हल्द्वानी के प्रीतमपुर कॉलोनी से आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे जाकर पलट गई। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। महिला घायल हो गई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे ₹2 करोड़

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हल्द्वानी से रुद्रपुर जा रही स्कॉर्पियो कार ने एक महिला को टक्कर मार दी है। हादसा उस वक्त हुआ है जब गुरुनानक कॉलोनी की रहने वाली गीता चौहान बीते शाम पांच बजे सब्जी लेने के लिए रामपुर रोड हाईवे पर गई थीं। उन्होंने सब्जी ली और जब वह घर को वापस लौट रही थीं, तभी प्रीतमपुर कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे ₹2 करोड़

हादसा इतना भीषण था कि महिला को टक्कर मारने के बाद कार भी आगे जाकर पलट गई। महिला की आंख व सिर में चोट आई है और हाथ फ्रैक्चर हुआ है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ये तो भगवान का लाख लाख शुक्र रहा कि महिला छिटक कर दूर जा गिरी और अनहोनी टल गई। महिला के परिवार को सूचना दी। बाद में पुलिस ने कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे ₹2 करोड़
90 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top