उत्तराखंड

पौड़ी में दर्दनाक हादसा, आर्मी के ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत,,

श्रीनगर:  हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पौड़ी से बड़े बादसे की खबर आ रही है। यहां श्रीकोट पुलिस चौकी क्षेत्र में दोपहर करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आर्मी के ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्मी के ट्रक और चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दंपति श्रीकोट में किसी दुकान की ओपनिंग में शिरकत करने जा रहे थे, तभी रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीकोट पेट्रोल पंप के समीप उनके साथ ये हादसा हो गया, जिसमें महिला की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिछी देवी श्रीनगर डांग निवासी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जें में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आर्मी के ट्रक ओर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
105 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top