उत्तराखंड

तीन दिवसीय मानव- गुलदार संघर्ष प्रबंधन क्षमता विकास कार्यशाला का शुभारम्भ, ये है उद्देश्य,,

देहरादूनः भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के तत्वाधान में तीन दिवसीय मानव- गुलदार संघर्ष प्रबंधन क्षमता विकास कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसके  पटनायक मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल जोन डा  धीरज पाण्डे मुख्य वन संरक्षक / वन संरक्षक भागीरथी वृत्त , डा वाई. वी झाला डीन भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून द्वारा किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प; सूचना मुख्यालय में DG बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

मिली जानकारी के अनुसार ये कार्यशाला 28 जून 2022 से 30 जून 2022 तक भागीरथी वृत्त के अधिकारियों / वन कर्मियों के लिये चलेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव- गुलदार संघर्ष की रोकथाम / न्यूनीकरण के सम्बन्ध में कार्मिकों का क्षमता विकास / कौशल विकास किया जाना है, साथ ही वन कर्मियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना ताकि मानव – वन्यजीव संघर्ष की घटना घटित होने की अवस्था में वे त्वरित व प्रभावशाली ढंग से कार्य कर सकें इस पर जोर देना है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने

कार्यक्रम में डा ० एस ० सत्यकुमार भा.व.सं. डा ० विनीत दुबे परियोजना वैज्ञानिक भा.व.सं. , राजीव धीमान प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्रनगर वन प्रभाग पुनीत तोमर प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी वन प्रभाग एस ० के सिंह प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी वन प्रभाग व सम्बन्धित वन प्रभागों के एक – एक वन क्षेत्राधिकारियों सहित कुल 30 वन कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे के रंग में रंगा SGRRU, जोश और जज्बे के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top