उत्तराखंड

कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड के ये पांच खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, करेंगे नाम रोशन…

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 यूनाइटेड किंगडम में आज (28 जुलाई) से शुरू हो रहे हैं। भारत हमेशा से ही राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन करता आया है। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों पर उत्तराखंड भी छाएगा। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। इन खिलाड़ियों से प्रदेश और देश को काफी उम्मीदें है। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी देश के लिए पदक जीत कर लौटेंगे। जानिए कौन खिलाड़ी किस खेल में करेगा प्रतिभाग…

हॉकी टीम में वंदना कटारिया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों में इस साल हॉकी टीम में वंदना कटारिया (Vandana Kataria) शामिल है। बता दें कि तीर्थ नगरी हरिद्वार, उत्तराखंड निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने 31 जुलाई 2021 को टोक्यो में इतिहास रचा था। वह ओलंपिक के 125 साल के इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। कामनवेल्थ गेम्स में उनसे पदक की उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश: बिना अनुमति चल रही मस्जिद-मदरसा गतिविधियों पर एमडीडीए का शिकंजा

एथलेटिक्स में नितेंद्र सिंह रावत

राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स में नितेंद्र सिंह रावत (Nitendra Singh Rawat) हिस्सा ले रहे हैं। नितेंद्र बागेश्वर जिले के अणां गांव के निवासी है। ओलंपियन नितेंद्र सिंह रावत 2016 में ब्राजील में आयोजित रियो ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं। वह दोहा विश्व चैंपियनशिप में भी भारत का नाम रोशन कर चुक हैं। मुंबई मैराथन में वह तीन गोल्ड जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  DM डॉ. आशीष चौहान का बड़ा फैसला, हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग

तैराकी में कुशाग्र

उत्तराखंड के कुशाग्र तैराकी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुशाग्र चमोली जिले के कफलोड़ी गांव निवासी हुकुम सिंह रावत के बेटे है। बचपन में दमे के मरीज रहे कुशाग्र के फेफड़े मजबूत करने के लिए पिता हुकुम सिंह ने इन्हें स्वीमिंग सिखाने का फैसला लिया, जो बाद में जुनून में बदल गया। कुशाग्र से पदक की उम्मीदें हैं।

बैडमिंटन में लक्ष्य सेन

भारत के शानदार शटलर अल्मोड़ा उत्तराखंड निवासी लक्ष्य सेन भी इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग कर रहे है। लक्ष्य भारत में बैडमिंटन के शीर्ष के खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह भारत की झोली में थॉमस कप लाने वालों में अहम भूमिका निभाने वालों में से है। लक्ष्य ने भारत के लिए कई पदक जीते हैं अब उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  DM डॉ. आशीष चौहान का बड़ा फैसला, हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग

क्रिकेट में स्नेहा राणा

स्नेहा भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऑलाराउंडर हैं। देहरादून के पास सिनोला गांव में किसान के परिवार में जन्मी स्नेह  बल्लेबाजी के साथ ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाजी में माहिर भी माहिर हैं। स्नेह ने पंजाब से खेलना शुरू किया और उनका कॅरिअर आगे बढ़ता चला गया।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top