उत्तराखंड

हल्द्वानी शहर का घुट रहा दम…आखिर कब हटेगा अतिक्रमण

हल्द्वानी। हल्द्वानी में अतिक्रमण से शहर का दम घुटने लगा है। शहर के बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण अवैध कब्जे से सड़कें सिकुड़ कर रह गई हैं। लेकिन नगर निगम और प्रशासन है कि सब हो जाएगा वाली स्टाइल में काम कर रहे हैं। बाजार हो या शहर के मुख्य चौराहे, हर जगह जाम के झाम में आम आदमी की हालत खराब हो चुकी है। फुटपाथ पर सजी दुकानें प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहीं हैं और बाजार में दोपहिया तो छोड़िए पैदल तक चलने की जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मानव सेवा के महामंत्र को नमन: स्वामी राम के महासमाधि दिवस पर ‘पहाड़’ फाउंडेशन को 10 लाख का प्रतिष्ठित सम्मान

 

हल्द्वानी शहर के मुख्य चौराहों की बात करें तो कालाढूंगी चौराहा, सिंधी चौराहा, एमबीपीजी कॉलेज से लेकर कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल के पास भी आपको बड़ा अतिक्रमण देखने को मिलेगा। फुटपाथ भी लोगों के चलने के लिए नहीं बचा। नगर निगम कई बार कार्रवाई करता है, लेकिन नगर निगम की कार्रवाई पर वही कहावत चिरतार्थ होती है कि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात। सिंधी चौराहे का हाल तो यह है कि यहां मुख्य सड़क पगडंडी नजर आता है। लगता ही नहीं कि यह हाई-वे है। इस अतिक्रमण की वजह से शहर में जाम लगता है। कई बार बढ़े अधिकारी इस जाम से जूझ चुके हैं, लेकिन इस असुर रुपी अतिक्रमण को कोई हरा नहीं पाया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था, स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा रोजगार का संबल: भगत सिंह कोश्यारी

उधर शहर के अतिक्रमण पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि हमारे द्वारा और नगर निगम के द्वारा जल्द ही अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाएं जाएंगे और जिन-जिन जगहों पर अतिक्रमण है या लोगों को परेशानी हो रही है, उस जगह से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था, स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा रोजगार का संबल: भगत सिंह कोश्यारी

 

The Latest

To Top