उत्तराखंड

Shocking: सड़क हादसे मे पिता ने अपने दो बच्चों के सामने तोड़ दिया दम…

रुड़की: हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां रुड़की हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई है।  हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने दो बच्चों के सामने दम तोड़ा है। दोनों बच्चों के भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बृजेश अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठा कर सोमवार की सुबह स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे। जैसे ही बृजेश सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कोर कॉलेज के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे और ब्रजेश घायल हो गए।  सभी को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
85 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top