उत्तराखंड

ब्रेकिंग: श्रीनगर गढ़वाल में घाट पर खेल रहा था बच्चा, दलदल ने लिया आगोश में, मौत

गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल से एक बुरी खबर सामने आ रही है। हुआ यूं कि आज दोपहर 7 साल का अभिषेक खेलने के लिए शारदा घाट की तरफ गया था। खेलते-खेलते वह दलदल की ओर चला गया। जहां पैर फिसलने के कारण अभिषेक दलदल में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद जेसीबी के जरिए अभिषेक को दलदल से बाहर निकाला गया। जिसके बाद अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहंचते-पहुंचते अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

अभिषेक की मौत की खबर के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। अभिषेक के पिता ओम प्रकाश गढ़वाल विवि के कर्मचारी हैं। उनका घर श्रीनगर के टम्टा मोहल्ले में है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मजरी नेगी ने बताया कि जेसीबी की मदद से बच्चे को दलदल से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
71 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top