उत्तराखंड

लापरवाही: पुलिस हिरासत के आरोपी ने गंगा में लगाई छलांग, पुलिस पर उठे सवाल,,

ऋषिकेशः पुलिस की हिरासत में लिए गए एक युवक के पौड़ी जनपद के लक्ष्मण झूला थाने से फरार होकर गंगा में छलांग लगा दिए जाने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है।जिसकी जांच को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण झूला थाने पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी निवासी केदार को पुलिस ने किसी मामले में अपनी हिरासत में लिया था ,जिसे लक्ष्मण झूला थाने में स्थित एल आई यू कार्यालय के पास नए भवन के पहले तल में थाने के लॉकअप में न रख कर एक सिपाही के साथ हिरासत में रखा गया था ,जो कि सोमवार को थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को किसी बहाने से चकमा देकर फरार हो गया। जब वह पुलिस कर्मियों को नजर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला ।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

जिसके फरार होने की सूचना पर पुलिस थाने में हड़कंप मच गया ,आनन-फानन में थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की । लेकिन इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने किरमोला घाट से गंगा में छलांग लगा दी है । सूचना पर थाना पुलिस ने ढालवाला स्थित एसडीआरएफ को मामले की सूचना दी, लेकिन उन्हें थाना पुलिस ने नाम न बताते हुए अधूरी जानकारी दी,इस दौरान एसडीआरएफ की टीम हरिद्वार के भीमगड़ा में सर्च अभियान चला रही थी ।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

उक्त मामले की जानकारी मिलते ही पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान लक्ष्मण झूला थाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ पहुंचे। और उन्होंने थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर से घंटों तक पूछताछ की। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी जांच के घेरे में फंसे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना था कि जब केदार ने गंगा में छलांग लगाई, उस समय थाना प्रभारी को उसका नाम पता था। लेकिन उसने एसडीआरएफ की टीम को 24 घंटे तक भी नाम नहीं बताया जो कि संदेह के घेरे में है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
333 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top