उत्तराखंड

सुबह-सुबह यहां हुआ हादसा, खाई में समाई एक ही परिवार के दो लोगों की जिंदगियां

देहरादून में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के नेतृत्व में मेयर काउंसिल का मंथन, ऋषिकेश को मिली 29.78 करोड़ की विकास सौगात

बता दें कि सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी की नई टीम का भव्य सम्मान, शिक्षा और विकास के नए विजन पर मंथन

The Latest

To Top