उत्तराखंड

स्टेप: इस विधानसभा में हजारों लीटर मुफ़्त पानी,नहीं जूझेंगे किल्लत से लोग…

श्रीनगर क्षेत्र की जनता को नव गठित सरकार ने बड़ी सौगात बड़ी सौगात देते हुये प्रत्येक माह 20 हजार लीटर निःशुल्क पानी देने का शासनादेश जारी कर दिया है। क्षेत्र के विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर को पहली सौगात देकर लोगों को बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि चुनाव पूर्व श्रीनगर की जनता को पानी के बिलों में भारी वृद्धि को देखते हुए कैबिनेट में 20 हजार लीटर पानी निशुल्क देने का फैसला लिया गया था लेकिन राज्य में आदर्श आचार सहिंता लागू हो जाने से इसको लेकर शासनादेश नहीं हो पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

डॉ रावत ने कहा कि नई सरकार गठन के बाद उन्होंने जल संस्थान के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये जिसके फलस्वरूप निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से श्रीनगर क्षेत्र की जनता को पानी के बिलों से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही डॉ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले लोगों से किये गये सभी वायदों को समय से पहले ही पूरा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top