उत्तराखंड

राजधानी में खुला लग्जरी कारों के लिए खास पेट्रोल पंप, 180 रुपए है पेट्रोल की कीमत

देहरादूनः उत्तराखंड वालों के लिए एक अहम खबर है। राजधानी देहरादून में  लग्जरी कारों के लिए पहला हाई ऑक्टेन-100 पेट्रोल पंप खुल गया है। ये पेट्रोल पंप कैनाल रोड खुला है। इस पेट्रोल पंप में 180 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिलेगा। बताया जा रहा है कि यह उत्तराखंड का पहला आउटलेट है, जहां 100 ऑक्टेन पेट्रोल मिलेगा। साथ ही दो किलो गैस सिलेंडर भी लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कैनाल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में इस खास पेट्रोल लॉन्च किया है। ये खास पेट्रोल की कीमत 180 रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह आउटलेट देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों की ईंधन आवश्यकता को पूरा करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

वहीं इस मौके पर देहरादून में ही 2 किलो का गैस सिलेंडर भी लॉन्च किया गया है। इस सिलेंडर का नाम ‘मुन्ना’ है।  इसे छोटे उपभोक्ताओं की आवश्कताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह सिलेंडर देशभर में इंडियन ऑयल के अलग-अलग रिटेल आउटलेट्स और सामान्य दुकानों पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top