उत्तराखंड

सनसनीः उत्तराखंड में यहां ट्रेन से कटकर युवक का सिर हुआ धड़ से अलग, नहीं हो पा रही शिनाख्त

हरिद्वारः उत्तराखंड में तीर्थनगरी हरिद्वार से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां मनसा देवी मंदिर के पास एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया है। युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। जिससे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ताजा मामला हरिद्वार में  मनसा देवी मंदिर के नीचे सुरंग के पास एक 40 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव देर रात रेलवे लाइन पर मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे  में लेकर जांच शुरू कर दी है। चश्मदीद लोगों का कहना है कि युवक ट्रेन के इंतजार में खड़ा था। जैसे ही ट्रेन आती दिखी उसने अपना सिर पटरी पर रख दिया । जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया है। युवक कौन है और कहां से आया था ये अभी पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

वहीं हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर कूड़ा घर के पास जंगल में एक 38 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की शिनाख्त मनोज जोशी निवासी अल्मोड़ा जैंती गांव के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से सोसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

105 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top