उत्तराखंड

आपदाओं में क्विक रिस्पांस करेगी SDRF, मिल सकती है हेलीकॉप्टर की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड में आई दैवीय आपदाओं के दौरान SDRF की भूमिका को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। दुनिया के बेहतरीन डिजास्टर फोर्स में शुमार SDRF ने विषम से विषम परिस्थितियों में बेहतरीन कार्य कर लाखों लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला है। यही वजह है कि हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार उत्तराखंड SDRF को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए SDRF को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही क्विक रिस्पांस के लिए SDRF को हेलीकॉप्टर की सौगात भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

दरअसल, उत्तराखंड डिजास्टर रिलीफ फोर्स यानी एसडीआरएफ को हेलीकॉप्टर सौगात देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी देने हुए डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया की आपदा की स्थिति में क्विक रिस्पांस कर सके। इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता हुई थी इसी आधार पर कई बिंदु के प्रस्ताव उत्तराखंड के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है, जिसमें एसडीआरएफ का अपना हेलिकॉप्टर खरीद भी शामिल है। इसके साथ ही एसडीआरएफ अत्याधुनिक उपकरण की भी खरीद करने जा रहा है। जिससे आपदा की स्थिति में एसडीआरएफ क्विक रिस्पांस कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

बता दें कि उत्तराखंड डिजास्टर रिलीफ फोर्स को जब हाई रेस्क्यू करना होता है तो चौपर लेने के लिए उन्हें एयर फोर्स की सहायता लेनी पड़ती है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री के सामने एसडीआरएफ के लिए हेलीकॉप्टर का प्रस्ताव रखा गया है। फोर्स को हेलीकॉप्टर आने के बाद किसी भी रिमोर्ट ऐरिया में रेस्क्यू करने में ज्यादा वक्त गवाना नहीं पड़ेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान जल्द ही बचाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
2 Comments

2 Comments

  1. auto glass replacement near me in Greensboro

    September 5, 2026 at 10:41 PM

    I really enjoyed the perspective you shared here; the useful takeaways made this especially worthwhile. It left me with a clear and memorable takeaway. Readers will get a great deal from this post!

  2. podcast about hilarious real life experiences

    September 7, 2026 at 4:33 AM

    This article offered a wonderfully clear take on the subject; the balanced perspective added real depth to the discussion. It encouraged me to look at the subject from a new angle. This is a resource worth recommending.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top