देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रमोशन किए गए है। इसी कड़ी में सीओ सीटी शेखर चंद्र सुयाल का भी प्रमोशन हो गया है। उनके कांधों पर पर अशोक स्तंभ लगाया गया है। सुयाल प्रदेश की राजधानी देहरादून में सबसे लंबे समय दिसंबर 2018 से दिसंबर 2021 तक सीओ सिटी जैसे अति महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शेखर चंद्र सुयाल अब पुलिस उपाधीक्षक (CO) से अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बन गए है। राज्यपाल द्वारा उन्हें पदोन्नत किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई। जिसके बाद आज DIG/SSP डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने ASP शेखर चंद्र सुयाल के कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि शेखर चन्द्र सुयाल 2015 बैच के PPS ऑफिसर हैं। उन्होंने Training में भी Indoor व Outdoor (दोनों) में TOP किया है। सुयाल दो वर्ष की कड़ी ट्रेनिंग के बाद The Best Cadet का “सर्वांग सर्वोत्तम” (Sword Of Owner) का गरिमामयी पुरस्कार से भी सम्मानित है।









safapfew399369.rimmablog.com
May 31, 2026 at 6:15 AM
References:
Laughlin nevada casinos safapfew399369.rimmablog.com